एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शिखर ने इस साल हम सभी का मार्गदर्शन किया : स्टोइनिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में फाइनल तक पहुंची दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में शिखर धवन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह भले ही कप्तान नहीं हैं लेकिन एक मार्गदर्शक के रूप में उनका टीम पर काफी प्रभाव है और वह लगातार अच्छा खेल भी रहे हैं ।

खेल की खबरें | शिखर ने इस साल हम सभी का मार्गदर्शन किया : स्टोइनिस

अबुधाबी, नौ नवंबर आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में फाइनल तक पहुंची दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में शिखर धवन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह भले ही कप्तान नहीं हैं लेकिन एक मार्गदर्शक के रूप में उनका टीम पर काफी प्रभाव है और वह लगातार अच्छा खेल भी रहे हैं ।

धवन ने इस आईपीएल में 603 रन बनाये हैं जबकि स्टोइनिस ने 352 रन बनाने के साथ 12 विकेट लिये हैं । दोनों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया ।

यह भी पढ़े | DC vs SRH, IPL 2020 Qualifier 2 Match: दिल्ली ने कटाया फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 17 रन से दी शिकस्त.

स्टोइनिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ शिखर अविश्वसनीय रहे हैं और कुछ शानदार शतक जड़े । उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘वह टीम के भीतर लीडर है । उसके पास अपार ऊर्जा और क्रिकेट की समझ है । मेरे प्रदर्शन में उनकी बड़ी भूमिका रही है । मुझे उन पर गर्व है।’’

यह भी पढ़े | PAK vs ZIM 2nd T20 Match 2020: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दुसरे T20 मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा.

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने इस साल 600 से ज्यादा रन बनाये । उम्मीद है कि फाइनल में वह एक और यादगार पारी खेलेंगे ।’’

बिग बैश लीग में पारी का आगाज करने वाले स्टोइनिस ने आईपीएल में पृथ्वी साव के लगातार नाकाम रहने के बाद सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रिकी ने मुझसे इस बारे में बात की थी कि मैं पारी का आगाज कर सकता हूं । मैने उसकी तैयारी की । एक मैच में मैं तीसरे नंबर पर आया लेकिन लक्ष्य 220 रन का था तो कामयाब नहीं रहा ।’’

गेंदबाजी को लेकर स्टोइनिस ने कहा ,‘टी20 क्रिकेट में विकेट लेने से ज्यादा रन रोकना अहम होता है । मैने वही करने की कोशिश की । हम अब फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).