विदेश की खबरें | शेरपा ने 26वीं बार एवरेस्ट को किया फतह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभियान के आयोजक ‘इमेजिन नेपाल ट्रेक्स’ के मुताबिक, पसांग दावा शेरपा रविवार सुबह हंगरी के पर्वतारोही के साथ शिखर पर पहुंचे।
अभियान के आयोजक ‘इमेजिन नेपाल ट्रेक्स’ के मुताबिक, पसांग दावा शेरपा रविवार सुबह हंगरी के पर्वतारोही के साथ शिखर पर पहुंचे।
सीज़न में पर्वतारोहियों का पहला दल इस हफ्ते पर्वत पर पहुंचा। शेरपा गाइड ने सैकड़ों पर्वतारोहियों के लिए रस्सियां बांधी थी और रास्ता बनाया जो अगले कुछ दिनों में चोटी को फतह करने की कोशिश करेंगे।
साल 1998 में चोटी पर अपनी पहली सफल चढ़ाई के बाद से, दावा ने लगभग हर साल यात्रा की है।
अनुभवी पर्वतीय गाइड कामी रीता ने पिछले साल चोटी पर अपनी 26वीं सफल चढ़ाई के बाद माउंट एवरेस्ट को सबसे अधिक बार फतह करने का रिकॉर्ड बनाया था।
उम्मीद है कि रीता इस महीने के अंत में फिर से चोटी पर चढ़ने का प्रयास करेंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)