देश की खबरें | ग्वालियर के कैटरिंग व्यवसायी से गहने लूटने वाला किन्नर पकड़ा गया 

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कैटरिंग व्यवसायी के परिवार को धोखा देकर पांच लाख रुपये मूल्य के गहने लूटने के आरोपी को ग्वालियर पुलिस यहां से ले गई। उसे ट्रेन में शनिवार को यात्रा करते पकड़ा गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा (उप्र), पांच जनवरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कैटरिंग व्यवसायी के परिवार को धोखा देकर पांच लाख रुपये मूल्य के गहने लूटने के आरोपी को ग्वालियर पुलिस यहां से ले गई। उसे ट्रेन में शनिवार को यात्रा करते पकड़ा गया था।

पीड़ित व्यवसायी नीरज जैन की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में आरोपी को पकड़ा था और मथुरा पहुंचने पर राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया था। ग्वालियर पुलिस उसे सोमवार को वहां से ले गई। 

जीआरपी थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मामला ग्वालियर का होने की वजह से पुलिस को सूचित कर दिया और फिर ग्वालियर पुलिस दल अपने यहां दर्ज मामले में वांछित होने की वजह से सोमवार को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ग्वालियर ले गई।

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि ग्वालियर निवासी किन्नर काजल ने अगस्त में अपनी मुंहबोली बहन की शादी पर उसके यहां बुकिंग की थी। पहचान बढ़ने पर उसने कुछ दिन बाद व्यवसायी के परिवार वालों से देवी मां का जागरण कराने के लिए कहा था।

व्यवसायी ने आरोप लगाया कि जागरण में पूजा कराने के पश्चात आरोपी ने किसी प्रकार सभी को अचेत कर दिया और पांच लाख रुपए मूल्य के गहने लूट लिए। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

जैन ने बताया कि शनिवार को भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय उन्होंने आरोपी को पहचान लिया और जब उसे पुलिस के हवाले करने की कोशिश की तो वह हंगामा करने लगा। इस पर ट्रेन में मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उप निरीक्षक राजीव कुमार मीणा ने दोनों को मथुरा जंक्शन पर उतारकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड