जरुरी जानकारी | शेल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 2030 तक देशभर में 10,000 चार्जिंग पॉइंट लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी शेल ने 2030 तक देशभर में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की योजना बनाई है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी शेल ने 2030 तक देशभर में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की योजना बनाई है।

शेल एक बयान में कहा कि कंपनी ने बृहस्पतिवार को चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिये देश में अपना पहला ईवी चार्जर बेंगलुरु में लगाया। कंपनी देश में 327 पेट्रोल पंपों का परिचालन करती है।

बयान के अनुसार, ‘‘दोपहिया वाहनों के लिये चार्जिंग पॉइंट लगाने के लिए भारत शेल के लिये पहला बाजार है। कंपनी की योजना 2030 तक पूरे भारत में 10,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की है। इसका लक्ष्य शेल रिचार्ज स्टेशनों के माध्यम से अपने ग्राहकों को सुरक्षित, हरित और एकीकृत परिवहन समाधान उपलब्ध कराना है।’’

कंपनी ने कहा कि शेल के चार्जर के लिये बिजली शतप्रतिशत हरित होगी। हालांकि, कंपनी ने इसका पूरा ब्योरा नहीं दिया।

पहले चरण में कंपनी ने बेंगलुरु में यशवंतपुर, मराठल्ली, ओल्ड मद्रास रोड, ब्रुकफील्ड और कनकपुर में स्थित अपने पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने कहा कि उसकी कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, असम और आंध्र प्रदेश के अपने मौजूदा खुदरा बाजारों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान