जरुरी जानकारी | कच्चे तेल की मांग घटने से शेल की नौ हजार नौकरियों की छंटनी की योजना

कंपनी ने कहा कि लगभग 1,500 कर्मचारी पहले ही इस वर्ष स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिये सहमत हो गये हैं। कंपनी ने कहा कि वह यात्रा, ठेकेदारों के उपयोग तथा आभासी तरीके से काम करने समेत लागत कटौती के विभिन्न उपायों पर भी गौर कर रही है।

कंपनी ने कहा कि लागत में कटौती करने के उपायों से 2022 तक कुल मिलाकर दो अरब से ढाई अरब डॉलर के बीच की सालाना बचत होगी।

यह भी पढ़े | Fact Check: केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है DA कटौती की फैसला? PIB फैक्ट चेक से जानें सच्चाई.

कंपनी के मुख्य कार्यकारी बेन वान ब्यूर्डेन ने कहा, ‘‘हमें एक सरल, अधिक सुव्यवस्थित, अधिक प्रतिस्पर्धी संगठन बनना होगा, जो ग्राहकों के लिये तेज और प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो।

प्रतिद्वंदी कंपनी बीपी ने भी जून में कहा था कि वह वायरस के प्रभाव से निपटने के लिये अपने कार्यबल से लगभग 10,000 नौकरियों की छंटनी करने वाली है।

यह भी पढ़े | Ujjwala Yojana Last Date: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का आज आखिरी दिन, अभी ऐसे उठाये मुफ्त गैस कनेक्शन का फायदा.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)