एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की युवा स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम रैंकिंग में महिला टी20 बल्लेबाजों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन आलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

खेल की खबरें | शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैकिंग में शीर्ष पर बरकरार

दुबई, सात सितंबर भारत की युवा स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम रैंकिंग में महिला टी20 बल्लेबाजों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन आलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

शेफाली 759 रैंकिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं। आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) दूसरे जबकि भारतीय टी20 टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना (716) तीसरे स्थान पर हैं।

आस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग 709 अंक के साथ चौथे जबकि सोफी एक स्थान के फायदे से 689 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

सोफी ने होव में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। इस प्रदर्शन की बदौलत वह आलराउंडरों की सूची में भी एक स्थान के फायदे से इंग्लैंड की नताली स्किवर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

आलराउंडरों की सूची में भारत की दीप्ति शर्मा, आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ है और ये क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर तीन स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली तीन स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

गेंदबाजी रैंकिंग में आस्ट्रेलिया की मेगान शुट दो स्थान चढ़कर दूसरे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की ही जेस योनासेन भी एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

भारत की दीप्ति शर्मा भी छठे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि पूनम यादव आठवें स्थान पर बरकरार हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली हेली मैथ्यूज सात स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 15 में पहुंच गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).