जरुरी जानकारी | कर्लान एंटरप्राइजेज में 2,035 करोड़ रुपये में 94.66 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी शीला फोम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 17 जुलाई स्लीपवेल ब्रांड के तहत गद्दा, तकिया बनाने वाली कंपनी शीला फोम 2,035 करोड़ रुपये में कर्लान एंटरप्राइजेज में 94.66 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी ने सोमवार को बीएसई को दी सूचना में यह जानकारी दी। इसके अलावा वह 300 करोड़ रुपये में ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी हाउस ऑफ कीराया प्राइवेट लिमिटेड में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 17 जुलाई 2023 को हुई बैठक में कर्लान एंटरप्राइज लिमिटेड और हाउस ऑफ कीराया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ वह केईएल (कर्लान एंटरप्राइजेज लिमिटेड) में 94.66 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद 2,035 करोड़ रुपये में करेगी...।’’

शीला फोम ने कहा, ‘‘ इस अधिग्रहण से कंपनी को गद्दे और फोम का सामान बनाने के बाजार को एकीकृत करने में मदद मिलेगी ।’’

कर्लान एंटरप्राइजेज मुख्य रूप से गद्दे, तकिया जैसे उत्पाद बनाती है।

इसके साथ ही शीला फोम ने कहा कि वह 300 करोड़ रुपये में ऑनलाइन फर्नीचर विक्रेता हाउस ऑफ कीराया प्राइवेट लिमिटेड में भी 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी फर्लेन्को नाम से ऑनलाइन फर्नीचर कारोबार करती है।

निहारिका रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान