एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फेसबुक मित्र से मिलने पाकिस्तान गई महिला के पति ने कहा: कानूनन वह अब भी मेरी पत्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में अपने फेसबुक मित्र से मिलने के लिए गई अंजू के पति अरविंद ने कहा है कि वह (अंजू) दूसरी शादी नहीं कर सकती क्योंकि कानूनन अब भी वह उसकी विवाहिता है।

देश की खबरें | फेसबुक मित्र से मिलने पाकिस्तान गई महिला के पति ने कहा: कानूनन वह अब भी मेरी पत्नी

जयपुर, 27 जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में अपने फेसबुक मित्र से मिलने के लिए गई अंजू के पति अरविंद ने कहा है कि वह (अंजू) दूसरी शादी नहीं कर सकती क्योंकि कानूनन अब भी वह उसकी विवाहिता है।

उन्होंने कहा कि कागजों में अंजू अब भी उसकी पत्नी है और तलाक के बिना वह दूसरी शादी नहीं कर सकती।

अंजू के पति अरविंद ने अलवर में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा "अंजू ने कहा है कि उसने तीन साल पहले दिल्ली में तलाक के कागजात जमा कर दिए हैं, लेकिन मुझे अभी तक अदालत से कोई समन या नोटिस नहीं मिला है। कागजों पर, वह अभी भी मेरी पत्नी है। वह किसी और से शादी नहीं कर सकती। सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सरकार को उसके पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि उसने पाकिस्तान यात्रा के लिए कौन से फर्जी दस्तावेज दिये थे । अरविंद ने कहा, ‘‘ उसने (अंजू ने) मुझे वीज़ा प्रक्रिया पूरी करने के बारे में सूचित नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि अंजू के भारत वापस लौटने के बाद वह इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराएंगे।

अरविंद ने कहा कि उनकी बेटी ने अंजू को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है । लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर बच्चे उसे स्वीकार करते हैं तो वह उसके साथ घर बसाने को तैयार हैं अन्यथा नहीं।

जब उनसे पूछा गया कि अंजू के बारे में दावा किया जाता है कि वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है, अरविंद ने कहा कि वह काम के कारण तनाव में रहती थी लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि अंजू अगर कुछ करने का इरादा रखती है तो वह उसे पूरा करके ही रहती है।

उन्होंने कहा कि उनदोनों की यह ‘अरेंज्ड मैरिज’ थी और बच्चों के साथ उसकी अच्छी बनती थी।

अरविंद ने कहा कि सरकार को अंजू का वीजा और पासपोर्ट रद्द कर देना चाहिए।

अंजू (34) का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। वह और पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला (29) 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).