देश की खबरें | दिल्ली में मुठभेड़ के बाद शार्पशूटर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा के रोहतक में हाल में हुई एक हत्या के सिलसिले में वांछित हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े एक शार्पशूटर को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा के रोहतक में हाल में हुई एक हत्या के सिलसिले में वांछित हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े एक शार्पशूटर को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रोहतक के मदीना गांव के निवासी दीपक धनखड़ (23) को मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लग गई और बाद में उसे रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि धनखड़ के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
रोहतक के रिटोली गांव के अनिल कुमार (47) को हाल में 2022 में दर्ज एक दोहरे हत्याकांड मामले में जमानत पर रिहा किया गया था। कुमार ने गिरोह के नेता हिमांशु भाऊ के चचेरे भाई और चाचा की हत्या कर दी थी।
कथित तौर पर हत्याओं का बदला लेने के लिए एक जून को कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने तीन जून को शाम रोहिणी सेक्टर-35 में दादा लेखराम चौक के पास धनखड़ के लिए जाल बिछाया।
पुलिस ने बतया, ‘‘रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी जब मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। तभी वह अपना संतुलन खो बैठा और गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसके बाद उसे पकड़ लिया।’’
अधिकारियों ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, हालांकि दो अधिकारी गोली लगने से बाल-बाल बच गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

