विदेश की खबरें | नवाज की पाकिस्तान वापसी से पहले ‘‘कुछ गारंटी’’ चाहते हैं शरीफ बंधु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी प्रमुख नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ अगले महीने नवाज की पाकिस्तान वापसी से पहले 'कुछ गारंटी' चाहते हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट से मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद/लाहौर, 21 सितंबर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी प्रमुख नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ अगले महीने नवाज की पाकिस्तान वापसी से पहले 'कुछ गारंटी' चाहते हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट से मिली।

‘डॉन’ समाचारपत्र की खबर के अनुसार, दो दिन पहले लंदन से लाहौर लौटे शहबाज फिर से अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मुलाकात के लिए बृहस्पतिवार को विमान से रवाना होंगे।

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज (73) के 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने और अगले कुछ महीनों में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन पार्टी का नेतृत्व करने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया, ‘‘क्या भ्रष्टाचार रोधी निगरानी इकाई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) चौधरी शुगर मिल्स मामले में नवाज की संरक्षण जमानत का विरोध करेगी... यह देखने को मिलेगा जब अपनी नियोजित वापसी से पहले पार्टी प्रमुख इसके लिए आवेदन करेंगे।’’

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से ‘डॉन’ ने कहा, ‘‘शरीफ बंधु नवाज की वापसी से पहले 'कुछ गारंटी' चाहते हैं।’’

यह खबर कि शरीफ बंधु 'कुछ गारंटी' चाहते हैं, महत्वपूर्ण है क्योंकि 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने वाले बड़े भाई (नवाज शरीफ) को उच्चतम न्यायालय के उस ऐतिहासिक फैसले का सामना करना पड़ेगा जिसने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को बहाल कर दिया है।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने देश के भ्रष्टाचार रोधी कानूनों में हालिया संशोधनों को 15 सितंबर को रद्द कर दिया था और नवाज शरीफ सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को बहाल कर दिया था।

शहबाज के ब्रिटेन पहुंचने से पहले नवाज शरीफ की बेटी एवं पार्टी उपाध्यक्ष मरियम नवाज के एक अलग उड़ान से लंदन पहुंचने की उम्मीद है।

समाचार पत्र ने पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा कि नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी के संबंध में दोनों भाई - नवाज और शहबाज - एक "महत्वपूर्ण बातचीत" करेंगे। इसमें कहा गया है कि ‘‘महत्वपूर्ण चर्चाएं’’ हैं जो "आमने सामने बैठक’’ होनी चाहिए।

उक्त खबर में पार्टी के एक नेता के हवाले से कहा गया है, ‘‘निश्चित तौर पर कुछ जरूरी बात है जिस पर फोन पर चर्चा नहीं की जा सकती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान