जरुरी जानकारी | एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर अपने कारोबार के पहले दिन 51 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 108 रुपये पर करीब 51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 108 रुपये पर करीब 51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 82.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 197.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 162.10 रुपये के निचले स्तर पर आ गया था। बाद में यह 51.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 163.15 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 75.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 190 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 163.60 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,109.86 करोड़ रुपये रहा।

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 97.07 गुना अभिदान मिला था।

शेयर बिक्री के लिए कीमत दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\