जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर नुकसान में, एंटरप्राइजेज लगभग छह प्रतिशत टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर बुधवार को नुकसान में बंद हुए, जिसमें अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर लगभग छह प्रतिशत तक गिर गया।
नयी दिल्ली, 24 मई अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर बुधवार को नुकसान में बंद हुए, जिसमें अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर लगभग छह प्रतिशत तक गिर गया।
उच्चतम न्यायालय की समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद समूह की कंपनियों के शेयर पिछले तीन दिन से मुनाफे में थे।
समिति ने कहा है कि अडाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का उसे कोई सबूत नहीं मिला है। साथ ही अडाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में 'कुछ नहीं मिला' है।
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई में 5.90 प्रतिशत गिर गया। इसका शेयर पिछले तीन दिन में 39.41 प्रतिशत चढ़ा था।
अडाणी विल्मर का शेयर 4.99 प्रतिशत, एसीसी का शेयर 2.15 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स का शेयर 2.13 प्रतिशत, अडाणी पावर का शेयर 1.63 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 1.25 प्रतिशत और अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 0.52 प्रतिशत गिर गया।
हालांकि अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर पांच प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस का शेयर पांच प्रतिशत और एनडीटीवी का शेयर 4.98 प्रतिशत तक चढ़ गया।
शेयर बाजार में बीएसई का शेयर 208.01 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 61,773.78 पर बंद हुआ।
अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर शुक्रवार से बढ़ रहे थे। पिछले तीन दिनों में समूह की सभी कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1,77,927.29 करोड़ रुपये बढ़ गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

