जरुरी जानकारी | वीडियोकॉन समूह की दो कंपनियों के शेयरधारकों को सूचीबद्धता समाप्त होने पर कुछ नहीं मिलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबे वीडियोकॉन समूह की दो सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरधारकों को सूचीबद्धता समाप्त होने पर कुछ नहीं मिलेगा। इन दोनों कंपनियों का परिसमापन मूल्य बकाया ऋण की भरपाई करने के लिये ही पर्याप्त नहीं है।

नयी दिल्ली, 18 जून कर्ज में डूबे वीडियोकॉन समूह की दो सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरधारकों को सूचीबद्धता समाप्त होने पर कुछ नहीं मिलेगा। इन दोनों कंपनियों का परिसमापन मूल्य बकाया ऋण की भरपाई करने के लिये ही पर्याप्त नहीं है।

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वैल्यूज इंडस्ट्रीज लिमिटेड को दिवालिया-वीडियोकॉन समूह के लिए स्वीकृत समाधान योजना के हिस्से के तौर पर शेयर बाजार से इनकी सूचीबद्धता समाप्त कर दी जायेगी।

कंपनियों ने शुक्रवार को जारी एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि दोनों कंपनियों के किसी शेयरधारक को शेयरों की सूचीबद्धता समाप्त होने के समय कोई पेशकश नहीं की जायेगी।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के अनुसार एक कंपनी जो शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करना चाहती है, उसे सार्वजनिक शेयरधारकों सहित मौजूदा शेयरधारकों के समक्ष पेशकश करनी होती है।

वेल्यूज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा, ‘‘कंपनी का परिसमापन मूल्य कंपनी के वित्तीय लेनदारों के ऋण को चुकाने के लिये ही पर्याप्त नहीं है, इसलिए इक्विटी शेयरधारकों का परिसमापन मूल्य 'शून्य' है। इसलिए वे कोई भुगतान प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे।’’

कंपनी ने आगे कहा कि ऐसे में कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को अपने शेयर सफल समाधान आवेदक को सौंपने की जरूरत नहीं है। सफल समाधान आवेदक अनिल अग्रवाल की टिन स्टार टैक्नालाजीज है।

वीडियोकोन इंडस्ट्रीज ने बीएसई और एनएसई से शेयरों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये 18 जून 2021 की रिकार्ड तिथि तय की है।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\