टीके का निर्माण बढ़ाने के लिए दूसरी कम्पनियों के साथ उसका ‘फॉर्मूला’ साझा करें: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से कहा कि देश में टीका निर्माण बढ़ाने के लिए कोविड-19 रोधी टीके का निर्माण कर रही दो कंपनियों का ‘फॉर्मूला’ दूसरी कंपनियों के साथ साझा करें.
नयी दिल्ली, 11 मई : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने मंगलवार को केन्द्र से कहा कि देश में टीका निर्माण बढ़ाने के लिए कोविड-19 रोधी टीके का निर्माण कर रही दो कंपनियों का ‘फॉर्मूला’ दूसरी कंपनियों के साथ साझा करें. केजरीवाल ने कहा कि देश में टीकों की कमी है और युद्ध स्तर पर टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है. अगले कुछ महीनों में सभी को टीका लगाए जाने की नीति तैयार की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि केन्द्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीके के निर्माण में सक्षम सभी संयंत्र में इसका निर्माण हो. उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोधी टीका बनाने वाली मूल दो कम्पनियों को उनका ‘फॉर्मूला’ दूसरी कम्पनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए ‘रॉयल्टी’ दी जा सकती है. यह भी पढ़ें : हर भारतीय को वैक्सीन लगाए बगैर कोरोना को हराना मुश्किल, सिर्फ 2 के बजाय और कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाए केंद्र सरकार- अरविंद केजरीवाल
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की अगली लहर आने से पहले सभी को टीका लगाने के लिए टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

