देश की खबरें | इस उम्र में शरद पवार की लड़ाई हम सभी को प्रेरित करती है: संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार पार्टी में हुए विद्रोह के खिलाफ जिस तरह से इस उम्र में खड़े हुए हैं, वह प्रेरणादायी है।

मुंबई, सात जुलाई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार पार्टी में हुए विद्रोह के खिलाफ जिस तरह से इस उम्र में खड़े हुए हैं, वह प्रेरणादायी है।

पवार (82) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह ही पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री तथा अपने भतीजे अजित पवार के सेवानिवृत्ति वाले तंज पर पलटवार करते हुए कहा था कि उम्र ‘‘चाहे 82 हो या 92’’, वह प्रभावी तरीके से काम करते रहेंगे।

राउत ने कहा, ‘‘उनकी यही बात हमें प्रेरणा देती है। (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब (ठाकरे) भी 84-86 वर्ष के थे। हम उनसे प्रेरणा लेंगे। उम्र क्या है? महात्मा गांधी बुजुर्ग थे, लेकिन तब भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।’’

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राकांपा प्रमुख का जिक्र करते हुए कहा गया कि 83 वर्षीय योद्धा मैदान में वापस आ गए हैं और वह शनिवार से पार्टी नेता छगन भुजबल के निर्वाचन क्षेत्र नासिक के येवला से राज्यव्यापी दौरे पर निकलेंगे।

अजित पवार के साथ भुजबल भी राज्य सरकार में शामिल हो गए हैं।

वहीं, एक अलग घटनाक्रम में, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पार्टी में (शरद पवार के प्रति निष्ठा रखने वाले राकांपा गुट में) कुछ लोग सहानुभूति हासिल करने के लिए पवार की उम्र का राग अलाप रहे हैं।

फडणवीस ने कहा, ''हम उन्हें (शरद पवार) शुभकामनाएं देते हैं और वह 100 साल तक जीवित रहें। वह जब तक चाहें तब तक राजनीति में रह सकते हैं। कुछ लोग (राकांपा में) सहानुभूति हासिल करने के लिए (उनकी) 83 साल की उम्र का राग अलाप रहे हैं। हम इस पर ध्यान नहीं देते।’’

इस बीच, राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे तथा शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत के लिए किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि दोनों भाई हैं।

उन्होंने यह बात दोनों के मध्य संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच कही।

मनसे नेता अभिजीत पानसे ने बृहस्पतिवार को राउत से मुलाकात की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र के बदले राजनीतिक परिदृश्य में दोनों ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) के बीच सुलह की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

हालांकि, पानसे ने राज ठाकरे की ओर से किसी प्रकार के गठबंधन का प्रस्ताव उद्धव ठाकरे को भेजे जाने की बात से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड