देश की खबरें | शरद पवार गुट ने निर्वाचन आयोग से अजित खेमे के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार गुट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अजित पवार खेमे के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया कि इसने आयोग के समक्ष फर्जी हलफनामा दाखिल किया है।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार गुट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अजित पवार खेमे के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया कि इसने आयोग के समक्ष फर्जी हलफनामा दाखिल किया है।

इस साल जुलाई में महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के लिए अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करने वाले अजित पवार ने इसके दो दिन पहले 30 जून को निर्वाचन आयोग का रुख कर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपना दावा पेश किया था। उन्होंने बाद में, 40 विधायकों के समर्थन के साथ खुद को पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया था।

निर्वाचन आयोग के समक्ष सोमवार को चौथी व्यक्तिगत सुनवाई के बाद, शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि अजित पवार खेमे द्वारा दाखिल फर्जी हलफनामे को फर्जीवाड़े की 24 श्रेणियों में श्रेणीबद्ध किया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह अजित पवार द्वारा ‘‘पूर्ण, बेशर्म फर्जीवाड़े’’ का एक मामला है।

पार्टी के संस्थापक शरद पवार उस वक्त मौजूद थे जब सिंघवी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। सुनवाई शुक्रवार को जारी रहेगी।

सिंघवी ने मांग की है कि आयोग अजित खेमे की याचिका खारिज करे और उन पर जुर्माना लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर