देश की खबरें | शमी ने टखने के लिए मुंबई में ली ‘स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक’ की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी हो रही है जिसके उपचार की जरूरत है और भारतीय टीम प्रबंधन उम्मीद लगाये है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जायेंगे।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी हो रही है जिसके उपचार की जरूरत है और भारतीय टीम प्रबंधन उम्मीद लगाये है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जायेंगे।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की विज्ञप्ति में शमी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है लेकिन इसमें उनके नाम के साथ ‘स्टार’ का निशान लगा हुआ है कि वह इस समय उपचार करा रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

हालांकि उनकी चोट की गंभीरता या प्रकार पर कोई सूचना नहीं दी गयी है कि यह उन्हें मैदान पर लगी या यह फिटनेस संबंधित है।

लेकिन पता चला है कि शमी टखने की समस्या के उपचार के लिए मुंबई में ‘स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक’ से सलाह ले रहे थे।

इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘यह मैदान पर लगी चोट नहीं है। उनके टखने में कुछ समस्या हो रही है। शमी डॉक्टरों की सलाह के लिए मुंबई आये। वह रिहैबिलिटेशन और इसके उपचार के लिए एनसीए भी जायेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर शमी के ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ के लिए समय पर ठीक होने की संभावना नहीं होती तो राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें नहीं चुनते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी