खेल की खबरें | शाकिब की वापसी से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शाकिब सितंबर 2019 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किये जाने की सूचना नहीं देने के आरोप में उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था जिसमें एक साल की सजा निलंबित थी।

शाकिब सितंबर 2019 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किये जाने की सूचना नहीं देने के आरोप में उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था जिसमें एक साल की सजा निलंबित थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने एकदिवसीय श्रृंखला से उन्होंने वापसी की और मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गये।

मोमिनुल ने उन्हें ‘दो खिलाड़ियों की भूमिका’ निभाने वाला करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे खिलाड़ी किभी भी टीम के लिए बेशकीमती हैं। वह टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से योगदान दे सकते हैं लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि उनके आने से टीम का संयोजन बेहतर होता है।’’

शाकिब का टेस्ट में बल्ले से 39.40 और गेंद से 31.12 का औसत है। वह 25 जनवरी को खेले गये एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच के दौरान चोटिल हो गये थे लेकिन कोच रसेल डोमिंगो को उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट में खेलेंगे।

डोमिंगो ने कहा, ‘‘ किसी भी प्रारूप में शाकिब की जगह किसी और को चुनना काफी मुश्किल काम है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वह पहले टेस्ट में खेलेंगे। उन्होंने बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी और गेंदबाजी अभ्यास किया है।’’

शाकिब के आने से मजबूत हुई बांग्लादेश को घरेलू माहौल में खेलने का फायदा मिलेगा। वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी कोरोना वायरस के डर से इस दौरे पर नहीं आये है जिसमें कप्तान जेसन होल्डर, शाई होप और शिमरॉन हेटमायर शामिल हैं।

बंग्लादेश की टीम लगभग एक साल बाद पहला टेस्ट खेलेगी और वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस को उम्मीद है कि उनकी टीम इसका फायदा उठायेगी। वेस्टइंडीज ने इस दौरान पांच टेस्ट खेले है लेकिन उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है।

सिमंस ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि लंबे समय के बाद टेस्ट खेलने के कारण उनकी टीम थोड़ी असहज होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी टीम में तमीम (इकबाल) और शाकिब जैसे अनुभवी खिलाड़ी है लेकिन वे शुरूआत में थोड़े असहज होंगे, शायद यह लंबे समय के लिए ना हो लेकिन हमें इसका फायदा उठाना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान