खेल की खबरें | अगले महीने से अभ्यास फिर शुरू करेंगे शाकिब

ढाका, आठ अगस्त बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की कवायद में अगले महीने से यहां बीकेएसपी मैदान पर अभ्यास शुरू करेंगे ।

शाकिब पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कथित तौर पर भारतीय सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की इत्तिला नहीं दी थी ।

यह भी पढ़े | Kerala Plane Crash: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना पर भारतीय खिलाड़ियों ने जताया दुख.

उनका प्रतिबंध इस साल 29 अक्टूबर को खत्म होगा ।

शाकिब के मेंटर नजमुल आबिदीन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ शाकिब अगले महीने बीकेएसपी आयेंगे जहां कोच और ट्रेनर उपलब्ध होंगे ।’’

यह भी पढ़े | हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 5 खिलाड़ियों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

शाकिब के शुरूआती कोचों में से एक आबिदीन कई साल तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खेल विकास मैनेजर रहे ।

शाकिब इस समय परिवार के साथ अमेरिका में है और अगस्त के आखिर में बांग्लादेश लौटेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)