एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अफगानिस्तान टी20 श्रृंखला के लिए शाकिब की बांग्लादेश टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शाकिब चोट के कारण पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टीम की पिछली टी20 श्रृंखला से बाहर रहे थे।

खेल की खबरें | अफगानिस्तान टी20 श्रृंखला के लिए शाकिब की बांग्लादेश टीम में वापसी

शाकिब चोट के कारण पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टीम की पिछली टी20 श्रृंखला से बाहर रहे थे।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद अनकैप्ड (नये) खिलाड़ी मुनीम शहरियार और यासिर अली को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

सलामी बल्लेबाज शहरियार ने फॉर्च्यून बरिशल (बीपीएल टीम)  के लिए छह मैचों में 152 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए। बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम का हिस्सा रह चुके यासिर अली ने खुलना टाईगर्स के लिए 139.49 के स्ट्राइक रेट से 11 मैचों में 219 रन बनाये थे।

नूरुल हसन सोहन, अकबर अली, शमीम पटवारी, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, नाजमुल हुसैन शन्तो और सैफ हसन को 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया।

टी20 श्रृंखला तीन और पांच मार्च को खेली जाएगी। इससे पहले टीमें 23 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

टीम : महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मुनीम शहरियार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन, यासिर अली चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शाहिदुल इस्लाम, नईम शेख।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).