देश की खबरें | शैव सिद्धांत ने भक्ति और सदाचार के माध्यम से तमिल पहचान को आकार दिया: जे पी नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि तमिल धरती में गहराई से निहित शैव सिद्धांत ने भक्ति, सदाचार और दैवीय कृपा से मुक्ति पर जोर देकर तमिल पहचान को आकार दिया है।

चेन्नई, तीन मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि तमिल धरती में गहराई से निहित शैव सिद्धांत ने भक्ति, सदाचार और दैवीय कृपा से मुक्ति पर जोर देकर तमिल पहचान को आकार दिया है।

नड्डा ने कहा कि शैव सिद्धांत महज एक धार्मिक दर्शन नहीं है बल्कि यह एक सभ्यतागत सिद्धांत है जो आत्मा, परमात्मा और जगत के बीच पवित्र संबंध की शिक्षा देता है।

उन्होंने यहां कट्टनकुलथुर में तिरुकायिलया परम्परा धर्मपुरम अधीनम के अंतरराष्ट्रीय शैव सिद्धांत अनुसंधान संस्थान, धर्मपुरम और एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पवित्र भूमि है और संगम कवियों तथा शैव संतों ने इस दर्शन को पोषित किया। उन्होंने कहा कि थेवरम और थिरुवसगम को प्रतिदिन बहुत जोश के साथ गाया जाता था, जो हमारे पूर्वजों की शाश्वत भक्ति को प्रतिध्वनित करता था।

नड्डा ने कहा, ‘‘ संत अप्पार, सुंदरार और तिरुग्नना संबंदर द्वारा रचित पवित्र थेवरम (तमिल भक्ति भजन) दिव्यता की ओर ले जाता है और मणिकवसागर द्वारा रचित पवित्र तिरुवासगम (शैव सिद्धांत का पवित्र संकलन) कठोरतम हृदय को भी पिघला देता है।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शिक्षा और आध्यात्मिकता में योगदान के लिए एसआरएम विश्वविद्यालय के संस्थापक-कुलाधिपति टी आर पारिवेंधर की सराहना की। उन्होंने तीन दिवसीय सम्मेलन के आयोजन के लिए धर्मपुरम अधीनम को भी धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड