देश की खबरें | शाह की आंबेडकर पर टिप्पणी: कांग्रेस मंगलवार को झारखंड में विरोध प्रदर्शन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की झारखंड इकाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की पर गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में 24 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ‘बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च’ का आयोजन करेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रांची, 23 दिसंबर कांग्रेस की झारखंड इकाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की पर गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में 24 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ‘बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च’ का आयोजन करेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर शाह का इस्तीफा मांगेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘भाजपा संविधान और इसके मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करती रही है। शाह की टिप्पणी से आंबेडकर की मानहानि हुई है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय से मार्च निकालेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपेगी।’’

पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान शाह ने कहा था, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’

शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन करके कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और राज्यसभा में उनकी टिप्पणियों को ‘विकृत’ करने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\