Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार देर रात यहां पहुंचे.
देहरादून, 21 अक्टूबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार देर रात यहां पहुंचे.
राज्य में लगातार तीन दिन तक हुई बारिश ने बहुत तबाही मचाई. यहां बारिश संबंधी घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है.सड़कें, पुल तथा रेलवे पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं और खेतों में खड़ी फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंचा. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध- अशोक गहलोत
शाह, जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर बुधवार मध्यरात्रि पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनकी अगवानी की.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
Weather Forecast Today, March 16: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई में लू का अलर्ट, दिल्ली में बादलों का डेरा; जानें अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today, March 15: दिल्ली में बारिश के बीच मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बड़े शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम; IMD से जानें ताजा अपडेट
Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत; VIDEO
\