विदेश की खबरें | कार्यवाहक सरकार के गठन को लेकर गठबंधन सहयोगियों से चर्चा कर रहे शहबाज शरीफ : पीपीपी के नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में सरकार द्वारा अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले नेशनल असेंबली को भंग किए जाने का संकेत देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कार्यवाहक सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 17 जुलाई पाकिस्तान में सरकार द्वारा अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले नेशनल असेंबली को भंग किए जाने का संकेत देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कार्यवाहक सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान सरकार का कार्यकाल अगस्त के मध्य में पूरा होने जा रहा है।

पीपीपी के नेता कमर जमां कैरा ने ‘जियो न्यूज’ के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। इससे एक दिन पहले शरीफ ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले एक कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंप देगी।

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, कैरा ने कहा कि प्रधानमंत्री गठबंधन सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद विपक्ष के नेता के साथ चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले एक कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंप देगी।

सियालकोट में लैपटॉप वितरण समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा, ‘‘हमारी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा करेगी। हमें उम्मीद है कि कार्यकाल पूरा होने से पहले हम सत्ता सौंप देंगे और नयी अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी।’’

देश के संविधान के तहत, यदि नेशनल असेंबली अपना कार्यकाल पूरा कर लेती है तो 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने होते हैं। लेकिन, अगर संसद समय से एक दिन पहले भी भंग हो जाती है तो सरकार को चुनाव कराने के लिए 90 दिन का समय मिल जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान