देश की खबरें | शाह शनिवार को कर्नाटक में द्रुत कार्य बल की छावनी की आधारशिला रखेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के शिमोगा जिले में द्रुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक नयी बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के शिमोगा जिले में द्रुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक नयी बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा के भी शाह के साथ रहने की संभावना है। वह शिमोगा जिले की शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

बल की 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ भूमि आवंटित की है।

द्रुत कार्य बल एक विशेष बल है जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था। दंगों या दंगों जैसी उत्‍पन्‍न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच विश्‍वास पैदा करना और शांति बहाल करना इस बल का मुख्य काम है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘परिसर के तैयार हो जाने के बाद इसमें एक अस्पताल, एक केंद्रीय विद्यालय, बल के जवानों के लिए आवास, प्रशासनिक इमारत, परिवार कल्याण केंद्र, स्टेडियम और स्वीमिंग पुल सहित खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवगठित 97वीं बटालियन के कुल 1270 जवानों के लिए यह परिसर होगा। इनमें 106 महिलाएं भी हैं।’’

इस बटालियन का क्षेत्राधिकार कर्नाटक के कुछ जिलों के अलावा तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी रहेगा जहां आवश्यकता के हिसाब से केंद्र सरकार उन्हें तैनात कर सकती है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान