देश की खबरें | शाह कोलकाता के पास सीएफएसएल की नयी इमारत का उद्घाटन करेंगे, भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और रविवार को वह कोलकाता के निकट राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

कोलकाता, एक जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और रविवार को वह कोलकाता के निकट राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

शाह शनिवार शाम को यहां पहुंचे थे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी नेता अग्निमित्र पॉल और राहुल सिन्हा सहित अन्य लोगों ने कोलकाता हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

इससे पहले, शाह ने अंग्रेजी और बंगाली दोनों में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘‘कोलकाता के लिए रवाना हो रहा हूं। कल केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की नयी इमारत का उद्घाटन करूंगा, जो पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में काफी योगदान देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।’’

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री एक जून को कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का उद्घाटन करेंगे। बाद में, शाह नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘अमित शाह हमें राज्य में अगले विधानसभा चुनाव की रूपरेखा देंगे।’’

शाह उत्तरी कोलकाता में शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर भी जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान