देश की खबरें | शाह बंगाल की यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच नवम्बर से पश्चिम बंगाल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांकुरा और कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 31 अक्टूबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच नवम्बर से पश्चिम बंगाल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांकुरा और कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाम को राज्य भाजपा द्वारा एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: वेतन नहीं मिलने से नाराज हिंदूराव अस्पताल की नर्सों ने 2 नवंबर से हड़ताल पर जाने का लिया फैसला: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी चार नवम्बर की रात को पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वह अगले दिन बांकुरा जायेंगे और दो मेदिनीपुर जिलों, बीरभूम, पुरुलिया और बांकुरा के भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे।’’

घोष ने कहा, ‘‘वह छह नवम्बर को कोलकाता जायेंगे और राज्य नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कमलनाथ ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, EC के फैसले को दी चुनौती.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह के कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने का कार्यक्रम है लेकिन अभी तक इस संबंध में अंतिम रूप से कुछ तय नहीं हुआ है।

जब यह पूछा गया कि शाह की यात्रा पूरी तरह से संगठनात्मक उदेश्य से होगी या वह पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति के खराब होने संबंधी आरोपों को भी देखेंगे तो राज्य भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि वे उनके समक्ष राजनीतिक हत्याओं का मामला उठाएंगे।

बसु ने कहा, ‘‘भाजपा प्रमुख के रूप में अमित शाह जी के कार्यकाल के दौरान ऐसा हुआ कि हमने पश्चिम बंगाल में इतनी सफलता का स्वाद चखा। वह अब केंद्रीय गृह मंत्री हैं। रोज, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही हैं। हम उनके समक्ष राजनीतिक हत्याओं का मामला उठाएंगे।’’

सूत्रों ने बताया कि शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष बूथ और जिला स्तर के नेताओं से मिलेंगे।

कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की राज्य की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने एक मार्च को राज्य का दौरा किया था।

राज्य में दशकों तक राजनीतिक रूप से सीमित मौजूदगी के बाद भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। पिछले साल हुए आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से भगवा पार्टी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया है कि वे अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 साल के शासन को समाप्त कर देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\