देश की खबरें | शाह ने मंत्रिमंडल के चार सहयोगियों के साथ जोशीमठ की स्थिति का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को जोशीमठ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को जोशीमठ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तराखंड के जोशीमठ में इमारतों और अन्य संरचनाओं में दरारें देखी जा रही हैं।

चार केंद्रीय मंत्रियों-नितिन गडकरी (सड़क परिवहन), आर. के. सिंह (ऊर्जा), भूपेंद्र यादव (पर्यावरण एवं वन) और गजेंद्र सिंह शेखावत (जल शक्ति) के अलावा शीर्ष अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि शाह ने जोशीमठ में उत्पन्न स्थिति और लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों का आकलन किया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को जोशीमठ में स्थिति की समीक्षा की थी और कहा था कि प्रभावित क्षेत्र में सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाना तत्काल प्राथमिकता होनी चाहिए।

एनसीएमसी की बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इस बात पर जोर दिया था कि कमजोर ढांचों को सुरक्षित तरीके से गिराने को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जोशीमठ में जमीन धंसने से प्रभावित परिवारों के लिए बाजार दर पर मुआवजा स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सुझावों के आधार पर तय किया जाएगा।

प्रभावित परिवारों के बीच पैकेज राशि के वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर सुनिश्चित करने के लिए चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय समिति का बुधवार को गठन किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\