एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाने के लिए साहिबगंज रवाना हुए।

देश की खबरें | झारखंड में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे शाह

रांची, 20 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाने के लिए साहिबगंज रवाना हुए।

इस यात्रा के तहत राज्य में मौजूदा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार के खिलाफ कई रैलियां निकाली जाएंगी।

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'परिवर्तन यात्रा' की योजना बनाई गई थी। पार्टी के एक नेता ने बताया कि शाह भोगनाडीह जाएंगे, जो 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो और कानू का जन्मस्थान है।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा, "वह पुलिस लाइन ग्राउंड से संथाल परगना संभाग तक की भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे और वहां एक रैली को संबोधित करेंगे।"

उन्होंने बताया कि शाह गिरिडीह जिले में झारखंडी धाम जाएंगे और पार्टी के धनबाद संभाग के लिए कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे तथा वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विपक्षी भाजपा लोगों तक पहुंचने और राज्य में झामुमो नीत सरकार की "विफलताओं को उजागर करने" के लिए छह 'परिवर्तन' रैलियां करेगी।

इन यात्राओं के दौरान 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर 5,400 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और ये दो अक्टूबर को समाप्त होंगी। इन रैलियों में भाजपा के शासन वाले राज्य के मुख्यमंत्रियों समेत लगभग 50 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).