शाहरुख खान निर्मित ‘बेताल’ का 24 मई से नेटफ्लिक्स पर होगा प्रसारण
निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, पांच मई नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान द्वारा निर्मित हॉरर श्रृंखला ‘बेताल’ का प्रसारण 24 मई से शुरू होगा।
निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
श्रृंखला का लेखन और निर्देशन पैट्रिक ग्राहम ने किया है जिन्होंने इससे पहले एक अन्य हॉरर श्रृंखला ‘घोल’ बनाई थी।
निखिल महाजन श्रृंखला के सह निर्देशक हैं और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा गौरव वर्मा इसके सह निर्माता हैं।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्वीट किया, “यह आने वाली वेब श्रृंखला बेताल का पहला लुक है। इसमें विनीत कुमार, आहना कुमरा ने अभिनय किया है और पैट्रिक ग्राहम निर्देशक हैं। रेड चिलीज, गौरी खान, गौरव वर्मा इसके निर्माता हैं। यह 24 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।”
बेताल में विनीत कुमार सिंह और आहना कुमरा मुख्य भूमिका में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

