जरुरी जानकारी | साह पॉलिमर्स का शेयर पहले दिन 37 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न उत्पादों के लिये पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली साह पॉलिमर्स का शेयर बृहस्पतिवार को अपने 65 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 37 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी विभिन्न उत्पादों के लिये पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली साह पॉलिमर्स का शेयर बृहस्पतिवार को अपने 65 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 37 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआती 85 रुपये प्रति शेयर के साथ हुई, जो निर्गम मूल्य की तुलना में 30.76 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। बाद में यह 37.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 89.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 85 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ और अंत में 89.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
मात्रा के लिहाज से बीएसई पर 4.16 लाख शेयरों का और एनएसई पर 41.82 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
उदयपुर की कंपनी साह पॉलिमर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 17.46 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)