देश की खबरें | शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रवासी परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने वहां भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया।

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल), 18 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रवासी परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने वहां भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया।

शाह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर स्थित नारायणपुर गांव में सुब्रत बिस्वास के घर पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ता बिस्वास ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपना घर बनाया है।

बांग्लादेश से आए इस प्रवासी परिवार के घर को हाई-प्रोफाइल मेहमानों का स्वागत करने के लिए सजाया गया था। शाह अपराह्न करीब पौने तीन बजे एक संकरी कच्ची सड़क से ई-रिक्शा के जरिए बिस्वास के घर पहुंचे और करीब 30 मिनट वहां रुके। भाजपा नेता दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय भी उनके साथ थे।

स्थानीय महिलाओं ने शंख बजाकर नेताओं का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। भाजपा नेताओं को पीतल की थालियों एवं गिलासों में शाकाहारी भोजन परोसा गया। उन्हें घी-चावल, तली हुई सब्जियां, आलू फूलगोभी की सब्जी, पनीर, रोटी, दाल, चटनी और मिठाइयां परोसी गईं।

बिस्वास की पत्नी और बेटी ने अपने घर के आंगन में नेताओं को भोजन कराया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि वे भाजपा नेताओं के आने को लेकर उत्साहित थे और सुबह से ही भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे।

शाह ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित नारायणपुर गांव में श्री सुब्रत बिस्वास के घर मध्याह्न भोजन किया। मैं इस गर्मजोशी और आतिथ्य-सत्कार के लिए बिस्वास जी और उनके परिवार को तहे-दिल से धन्यवाद देता हूं।’’

पश्चिम में चुनाव प्रचार मुहिम के तहत शाह और अन्य भाजपा नेता विभिन्न समुदायों के लोगों के घर मध्याह्न भोजन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रकार की यात्राओं का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन के ये कार्यक्रम तस्वीर खिंचवाने का अवसर मात्र हैं।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\