देश की खबरें | केरल के वायनाड में चुनावी रैली के दौरान शाह ने राहुल को ‘‘पर्यटक नेता’’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस पर प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ‘‘पर्यटक नेता’’ हैं, जिन्होंने 15 वर्षों तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया और फिर केरल के वायनाड में चले आए।

मीनांगड़ी (केरल), तीन अप्रैल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ‘‘पर्यटक नेता’’ हैं, जिन्होंने 15 वर्षों तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया और फिर केरल के वायनाड में चले आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए लोग महज वोट बैंक हैं और सरकार धन बैंक है।

शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी गठबंधन के लिए वाम दलों एवं कांग्रेस का मजाक उड़ाया और कहा कि कम्युनिस्टों और कांग्रेस को विलय कर एक नई पार्टी बनानी चाहिए, जिसका नाम ‘‘कॉमरेड कांग्रेस पार्टी’’ हो सकता है।

गांधी पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा, ‘‘यह वायनाड राहुल गांधी का भी संसदीय क्षेत्र है। वह 15 वर्षों तक अमेठी का प्रतिनिधित्व करते रहे। वहां कुछ नहीं बदला। अब वह यहां आ गए हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने राहुल बाबा की तरह पर्यटक नेता नहीं देखा है। कभी वह अमेठी में होते हैं, कभी वायनाड में। वह यहां पर्यटक की तरह आए हैं और उनसे विकास की उम्मीद मत रखिएगा।’’

शाह ने आरोप लगाए कि संप्रग सरकार ने दस वर्षों तक शासन किया। लोगों ने विकास के लिए उन्हें वोट दिए। इसके बजाए वे भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे और 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए लोग महज वोट बैंक हैं और सरकार धन बैंक।’’

तमिलनाडु से यहां पहुंचे शाह ने वायनाड के मीनांगड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा-राजग उम्मीदवार सी के जानू के लिए वोट मांगा जो सुल्तान बाथेरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उम्मीदवारों को वोट मिला तो वायनाड देश का सर्वाधिक विकसित जिला बनेगा।

एलडीएफ और यूडीएफ पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि केरल में पिछले दो दशक से विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह राज्य कभी देश में पर्यटकों का केंद्र था और यहां सर्वाधिक संख्या में साक्षर लोग थे।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि लेकिन पिछले कई वर्षों से यहां एलडीएफ-यूडीएफ मोर्चा शासन कर रहा है, जिसने राज्य का विकास बाधित कर रखा है और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और राजनीतिक हिंसा में संलिप्त है।

कम्युनिस्टों और कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘वे भ्रमित हैं।’’

उन्होंने कहा कि केरल में वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं जबकि पश्चिम बंगाल में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान