देश की खबरें | शाह एनईसी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने मेघालय पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार शाम मेघालय की राजधानी पहुंचे।

शिलांग, 17 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार शाम मेघालय की राजधानी पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इस पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करेंगे और 2,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने कहा कि शाह के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों समेत एनईसी के सदस्य शिलांग पहुंच चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एनईसी की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसके बाद परिषद की स्वर्ण जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

मोदी भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री पिछले 50 वर्षों में हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में एनईसी के योगदान के बारे में एक स्मारक पत्रिका का विमोचन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बाद में यहां पोलो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

शाह का गुवाहाटी में गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने स्वागत किया जिसके बाद वह सड़क मार्ग से शिलांग पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान