देश की खबरें | विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक शाह और नड्डा हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे: प्रदेश भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

भाजपा के दोनों नेता चुनाव से पहले हर महीने पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिये अलग अलग राज्य का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली को कोरोना संकट से बाहर निकालने के लिए एक्शन में आई मोदी सरकार, ले रही है ताबड़तोड़ फैसलें.

घोष ने संवाददाताओं से कहा, ''अमित शाह एवं जे पी नड्डा विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक हर महीने अलग अलग राज्य के दौरे पर आयेंगे । तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। उनके नियमित दौरों से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन होगा ।''

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह के हर महीने लगातार दो दिन दौरा करने की संभावना है जबकि नड्डा की यात्रा तीन दिवसीय होगी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Politics: कमल नाथ और कांग्रेस के लिए चक्रव्यूह रच रही है बीजेपी.

कांग्रेस—माकपा गठबंधन पर बरसते हुये घोष ने कहा कि दोनों दलों को लोगों ने बहुत पहले खारिज कर दिया है ।

उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल के लोगों ने कांग्रेस, माकपा एवं तृणमूल कांग्रेस को मौका दिया । लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में तीनों दल नाकाम रहे हैं, इन उम्मीदों को अब भाजपा पूरा करेगी ।''

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को पांच संगठनात्मक क्षेत्रों में वि​भाजित किया है और केंद्रीय नेताओं को उनका प्रभारी नियुक्त किया है ।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं — सुनील देवधर, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, हरीश द्विवेदी एवं विनोद सोनकर — को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर बंगाल, रढ़ बंगा(दक्षिण पश्चिम जिलों), नबाद्वीप, मिदनापुर, एवं कोलकाता संगठनात्मक क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है ।

देवधर, तावड़े एवं सोनकर के संभवत: आज अपने संबंधित क्षेत्र में बैठक करने का कार्यक्रम है ।

पश्चिम बंगाल में सीमित उपस्थिति के बावजूद पिछले साल हुये लोक सभा चुनाव में 42 में से 18 सीट जीत कर भाजपा, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now