एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाह और नड्डा ने ग्रहण की भाजपा की सक्रिय सदस्यता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता ग्रहण की तथा कार्यकर्ताओं से इस अभियान का हिस्सा बन संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

देश की खबरें | शाह और नड्डा ने ग्रहण की भाजपा की सक्रिय सदस्यता

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता ग्रहण की तथा कार्यकर्ताओं से इस अभियान का हिस्सा बन संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की थी और पहले सक्रिय सदस्य बने थे।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बनकर ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ की शुरुआत की। मैंने भी इस अभियान के तहत भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान न केवल भाजपा के सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करेगा, बल्कि इसके माध्यम से राष्ट्रप्रथम को जीवन का ध्येय बनाने वाले सक्रिय सदस्य भी आगे आएंगे।

यह अभियान भाजपा के कर्मठ, सुयोग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को उभारकर भाजपा को दुनिया की सबसे मजबूत पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि वह पार्टी राष्ट्रव्यापी ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा व कार्यकर्ताओं को ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प के साथ समाज सेवा करने के अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं समस्त कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि सक्रिय सदस्य के रूप में अभियान का हिस्सा बनें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।’’

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत सितंबर महीने में की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ही इसकी शुरुआत की थी और वह इसके पहले सदस्य बने थे।

भाजपा के संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य ही संगठन का चुनाव लड़ सकते हैं। इस अभियान के तहत हर छह साल में सभी पुराने सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है।

ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).