एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शादाब के ऑलराउंड प्रदर्शन से पाक ने विंडीज का सूपड़ा साफ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शादाब के अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रन की पारी खेली जबकि इमाम उल हक ने 62 रन का योगदान दिया जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 269 रन बनाये।

खेल की खबरें | शादाब के ऑलराउंड प्रदर्शन से पाक ने विंडीज का सूपड़ा साफ किया

शादाब के अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रन की पारी खेली जबकि इमाम उल हक ने 62 रन का योगदान दिया जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 269 रन बनाये।

पाकिस्तान का शीर्ष क्रम निकोलस पूरण की कामचलाऊ ऑफ स्पिन के सामने लड़खड़ा गया जिसके बाद शादाब ने बखूबी जिम्मा संभाला। पूरण ने 48 रन देकर चार विकेट लिये।

पाकिस्तानी पारी के दौरान धूल भरी आंधी चलने के कारण मैच में एक घंटे का व्यवधान पड़ा जिससे मैच को 48 ओवर का कर दिया गया लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 37.2 ओवर में 216 रन पर आउट हो गई।

स्पिनरों के सामने वेस्टइंडीज का संघर्ष जारी रहा तथा उसका मध्य क्रम फिर से शादाब (4-62) और मोहम्मद नवाज (2-56) के सामने लड़खड़ा गया।

कैरेबियाई टीम की तरफ से सातवें नंबर के बल्लेबाज अकील हुसैन ने 37 गेंदों पर 60 रन बनाये जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल हैं।

एपी पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).