देश की खबरें | मोहाली में अज्ञात लोगों ने एसजीपीसी प्रमुख के वाहन में तोड़फोड़ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोहाली जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिन्दर सिंह धामी के वाहन में तोड़फोड़ की। वह सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने गए थे।

चंडीगढ़, 18 जनवरी पंजाब के मोहाली जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिन्दर सिंह धामी के वाहन में तोड़फोड़ की। वह सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने गए थे।

हालांकि, घटना में एसजीपीसी के प्रमुख को कोई चोट नहीं आयी है।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पत्थरों और तलवारों से धामी की कार का पिछला शीशा तोड़ दिया।

घटना की निंदा करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि घटना एसजीपीसी को कमजोर करने की गहरी साजिश का हिस्सा है।

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी घटना पर नाखुशी जतायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\