देश की खबरें | एसजीपीसी ने ट्रेन-बस की टक्कर में मारे गए पाकिस्तानी सिखों के परिवारों को मदद की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पाकिस्तान में ट्रेन-बस की टक्कर में मारे गए पाकिस्तानी सिखों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है ।

अमृतसर, सात जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पाकिस्तान में ट्रेन-बस की टक्कर में मारे गए पाकिस्तानी सिखों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है ।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस, ट्रेन से टकरा गयी थी। इस घटना में कम से कम 21 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | ब्राजील के प्रेसिडेंट जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शीर्ष गुरुद्वारा संगठन एसजीपीसी हादसे में सभी घायलों में प्रत्येक को 50,000 रुपये देगा ।

ज्यादातर सिख श्रद्धालु पेशावर के रहने वाले थे । वे शेखुपुरा के ननकाना साहिब से लौट रहे थे ।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5134 मामले पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार पहुंची.

एसजीपीसी प्रमुख गोविंद सिंह लोंगोवाल ने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में दुनिया का समूचा सिख समुदाय शोकसंतप्त परिवारों के साथ है ,जिनके प्रियजनों की जान हादसे में चली गयी।’’

लोंगोवाल ने पाकिस्तान सरकार से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को हर मुमकिन सहायता करने की अपील की और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\