देश की खबरें | केरल के राज्यपाल के खिलाफ एसएफआई का विरोध प्रदर्शन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रखा और राज्यपाल के डेंटल कॉलेज जाने के दौरान काले झंडे तथा बैनर दिखाए।

तिरुवनंतपुरम, 19 दिसंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रखा और राज्यपाल के डेंटल कॉलेज जाने के दौरान काले झंडे तथा बैनर दिखाए।

राज्यपाल कथित तौर पर इलाज के लिए यहां डेंटल कॉलेज गए थे।

एसएफआई ने डेंटल कॉलेज के बाहर बैनर दिखाए जिनपर लिखा था, ‘‘हमें सावरकर नहीं, कुलपति चाहिए।’’

माकपा का युवा मोर्चा ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) भी एसएफआई के प्रदर्शन में शामिल हुआ। उसके सदस्यों ने डेंटल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर बैनर लगाए जिनपर लिखा था, ‘‘संघी कुलपति केरल छोड़ो।’’

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को राजभवन लौटने के दौरान काले झंडे दिखाए।

खान का विभिन्न मुद्दों को लेकर, सत्तारूढ़ वाम दल के साथ टकराव चल रहा है। पिछले सप्ताह छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने खान के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया और कालीकट विश्वविद्यालय में उन्हें 'संघी' बताते हुए बैनर लगाए थे।

राज्यपाल ने पलटवार करते हुए कार्यकर्ताओं को 'बदमाश', 'अपराधी' और 'गुंडा' बताया था।

खान ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और सत्तारूढ़ माकपा की छात्र इकाई के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए सोमवार को उन्हें ‘धमकाने वाला’ करार दिया और कहा था कि वह ‘‘उनसे डरने वाले नहीं हैं’’।

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने एक दिन पहले राज्यपाल पर आरोप लगाया था कि वह भड़काऊ बयान देकर राज्य की शांति को ‘भंग’ करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का उल्लेख ‘धमकाने वाले’ के तौर पर किया।

विजयन ने सोमवार को कहा था कि उनकी सरकार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को वापस बुलाने की मांग करने के लिए केंद्र सरकार का रुख करने पर विचार कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\