एजेंसी न्यूज

सेना के जवान की पत्नी का यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार

पुलिस ने यह जानकारी दी।

सेना के जवान की पत्नी का यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार
जमात

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 अप्रैल जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में स्थित लुहसना गांव में सेना के एक जवान की पत्नी (30) को घर पर अकेला पा कर एक व्यक्ति ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को हुई और आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया जो फरार है।

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेला पा कर उसका यौन उत्पीड़न किया।

उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।

पुलिस ने कहा कि महिला का पति सेना का जवान है और ड्यूटी पर तैनात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).