एजेंसी न्यूज

Varanasi: वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

कैंट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में काम कर रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पांच लोगों को गिराफ्तार किया गया है. एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के प्रीतम कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया.

Varanasi: वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार
सीएम योगी (Photo : X)

वाराणसी (उप्र), 19 जुलाई : कैंट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में काम कर रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पांच लोगों को गिराफ्तार किया गया है. एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के प्रीतम कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि यह पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था. यह भी पढ़ें : Death Due to Lightning Strike: उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान कथित नेटवर्क संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).