जरुरी जानकारी | गर्मियां बढ़ने के साथ ही फ्रिज, एसी की बिक्री में जोरदार उछाल : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के ज्यादातर हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ठंडक प्रदान करने वाले उत्पाद मसलन रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है और इन गर्मियों में इनकी बिक्री दोगुना हो गई है।।

नयी दिल्ली, 22 मई देश के ज्यादातर हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ठंडक प्रदान करने वाले उत्पाद मसलन रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है और इन गर्मियों में इनकी बिक्री दोगुना हो गई है।।

टाटा समूह के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की खुदरा विक्रेता क्रोमा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

‘अनबॉक्स्ड समर 2022’ रिपोर्ट में बताया गया कि 2021 की तुलना में इस बार रेफ्रिजरेटर की बिक्री सौ प्रतिशत से अधिक बढ़ी है, वहीं एसी भी तीन गुना ज्यादा बिके हैं। कूलर की बिक्री 2.5 गुना अधिक रही और इनकी सर्वाधिक बिक्री पुणे में हुई। पंखों की बिक्री भी दोगुनी रही और हर पांच में से एक ग्राहक बेंगलुरु से था।

रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई, ठाणे, पुणे और कोलकाता में बिकने वाले ज्यादातर एसी एक टन के थे, उत्तर और मध्य भारत में 1.5 टन के एसी ज्यादा खरीदे गए और इस क्षमता के एसी की संख्या कुल बिक्री में 60 फीसदी रही।

हैदराबाद, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु में बिके कुल एसी में सर्वाधिक संख्या बिजली की कम खपत करने वाले 5-स्टार एसी की थी, जबकि मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, वडोदरा और इंदौर मे 50 फीसदी से अधिक खरीदारों ने 3-स्टार एसी खरीदे।

पोर्टेबल एसी में से 50 फीसदी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में खरीदे गए। वहीं 62 फीसदी हॉट ऐंड कोल्ड एसी दिल्ली-एनसीआर में इन गर्मियों में खरीदे गए।

क्रोमा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अविजीत मित्रा ने बताया, ‘‘उपभोक्ता आरामदायक और बिजली की कम खपत करने वाले उत्पाद ले रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड