देश की खबरें | दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी, कुछ स्थानों पर 43 डिग्री से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को 'भीषण गर्मी’ पड़ी और सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली में शुक्रवार को 'भीषण गर्मी’ पड़ी और सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि दो मौसम केंद्रों को छोड़कर शहर के सभी स्वचालित केंद्रों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

मुंगेशपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 43 डिग्री सेल्सियस, 43.3 डिग्री सेल्सियस, 43.4 डिग्री सेल्सियस और 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है और शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हालांकि, मंगलवार से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिसके चलते भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार तरह के अलर्ट जारी करता है। 'ग्रीन अलर्ट' में किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। 'येलो अलर्ट' में सतर्क, जबकि 'ऑरेंज अलर्ट' में तैयार रहने को कहा जाता है। 'रेड अलर्ट' जारी होने पर कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है।

मैदानी इलाकों में, भीषण गर्मी उस वक्त घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक व सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान