देश की खबरें | बिहार में भीषण गर्मी; औरंगाबाद में तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार भीषण गर्मी की चपेट में है और मंगलवार को राज्य के नौ स्थानों पर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
पटना, 28 मई बिहार भीषण गर्मी की चपेट में है और मंगलवार को राज्य के नौ स्थानों पर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी।
आईएमडी के पटना कार्यालय के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि 47.7 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद मंगलवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
उन्होंने बताया कि यह बिहार में इस मौस का सबसे अधिक तापमान है।
जिन स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया उनमें औरंगाबाद (47.7 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (47 डिग्री सेल्सियस), अरवल (46.9 डिग्री सेल्सियस), गया (46.8 डिग्री सेल्सियस), रोहतास के विक्रमगंज (46.5 डिग्री सेल्सियस), बक्सर (46.4 डिग्री सेल्सियस), भोजपुर (45.6 डिग्री सेल्सियस), नवादा (45.4 डिग्री सेल्सियस) और राजगीर (44.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।
कुमार ने कहा, ‘‘मंगलवार को गया में पिछले 11 वर्षों का सबसे गर्म दिन (46.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।’’
इसके अलावा वैशाली (43.9 डिग्री सेल्सियस), शेखपुरा (42.9 डिग्री सेल्सियस), पटना (42.8 डिग्री सेल्सियस), मुंगेर (42.6 डिग्री सेल्सियस), जमुई (42.5 डिग्री सेल्सियस), सीवान (42 डिग्री सेल्सियस) और सारण (41 डिग्री सेल्सियस) जिलों में लू की स्थिति बनी रही।
इस बीच, आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन या चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

