देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, अनेक इलाकों में लू की चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है।
जयपुर, 18 जून राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं लू चली।
जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि (वार्म नाइट) दर्ज की गई।
इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सर्वाधिक वर्षा छह मिलीमीटर बसेड़ी, धौलपुर में दर्ज की गयी है।
विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में राज्य के बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है।
राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

