एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी, बांसवाडा का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने के बीच प्रदेश में रविवार को बांसवाड़ा और बाड़मेर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी, बांसवाडा का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

जयपुर, आठ मई राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने के बीच प्रदेश में रविवार को बांसवाड़ा और बाड़मेर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बांसवाडा का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि दोनों शहरों का तापमान सामान्य से करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, डूंगरपुर,बांसवाडा,नागौर, जालौर और चूरू, में लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकतर प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को बाडमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 45.6 डिग्री, बीकानेर-गंगानगर-जैसलमेर में 45.5-45.5 डिग्री, डूंगरपुर में 45.4 डिग्री, जालौर में 45.1 डिग्री, चूरू में 45 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री, पिलानी-जोधपुर में 44-44 डिग्री, अलवर में 43.9 डिग्री, भीलवाडा में 43.4 डिग्री, चित्तोडगढ में 43.2 डिग्री, अजमेर में 43 डिग्री, जयपुर में 42.6 डिग्री, उदयपुर में 42.4 डिग्री सीकर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर शहरों में शनिवार की रात तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी चार दिनों तक बांसवाडा, डूंगरपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, बाडमेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू में लू चलने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).