एजेंसी न्यूज

Australia Floods: ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य में भीषण बाढ़ की स्थिति

न्यू साउथ वेल्स राज्य आपदा सेवा ने शनिवार को सहायता के लिए की गई 640 कॉल पर प्रतिक्रिया दी जिसमें से 66 कॉल बाढ़ से सुरक्षित बचाकर निकालने के लिए की गई थी. राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीक्लियन ने कहा कि सैकड़ों लोगों को बचाया गया है.

Australia Floods: ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य में भीषण बाढ़ की स्थिति
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कैनबरा 21 मार्च: न्यू साउथ वेल्स राज्य आपदा सेवा ने शनिवार को सहायता के लिए की गई 640 कॉल पर प्रतिक्रिया दी जिसमें से 66 कॉल बाढ़ से सुरक्षित बचाकर निकालने के लिए की गई थी. राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीक्लियन ने कहा कि सैकड़ों लोगों को बचाया गया है.

उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा करीब सौ साल में पहली बार आई है और राज्य के मिड नार्थ कोस्ट के कई स्थानों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं.

स्थानीय अधिकारी लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाने का आग्रह कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).