देश की खबरें | कश्मीर में बनी हुई है भीषण शीतलहर की स्थिति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 16 दिसंबर कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के समान ही था।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से थोड़ा कम था।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे से थोड़ा कम था।
पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने 26 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।
हालांकि, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

