एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही जहां गुरदासपुर और नारनौल क्रमश: सबसे ठंडे स्थान रहे।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही जहां गुरदासपुर और नारनौल क्रमश: सबसे ठंडे स्थान रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार, करनाल और रोहतक में लोगों ने सर्द रात का अनुभव किया जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.4 डिग्री, 7.7 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा।

पंजाब के गुरदासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

बठिंडा और फरीदकोट भी ठंड की चपेट में रहे जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तथा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).